Monday, September 7, 2026
Homeविधानसभा चुनावरेलमंत्री का छठ के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेन चलाने का वादा...

रेलमंत्री का छठ के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेन चलाने का वादा झूठा निकला

दीपावली और छठ के मौके पर सरकार हर साल हजारों स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान करती है। लेकिन दो-चार ट्रेनों को छोड़कर बिहार जाने वाले लोगों को निराशा ही हाथ लगती है। स्पेशल ट्रेन को लेकर ना तो कोई विज्ञापन दिया जाता है और ना ही रेलवे स्टेशनों पर वो हकीकत में दिखाई देती है।

दिल्ली। दीपावली और छठ के मौके पर रेलवे के 12000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान हवा-हवाई साबित हुआ है। किसी अखबार में स्पेशल ट्रेनों की कोई सूचना नहीं दी गई है। IRCTC के साइट पर भी ऐसी कोई ट्रेन नजर नहीं आती। असली नजारा दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर दिखता है। जहां लोग कूदते-फानते ट्रेन पर सवार हो रहे हैं। जिनके रिजर्व सीट हैं वो भी उनपर बैठकर ही जा पा रहे हैं। रिटर्न टिकट पर किन ट्रेनों में 20 प्रतिशत की रियायत मिल रही है इसके बारे में रेलवे कुछ बता नहीं रहा है। लगता है 12 हजार ट्रेनों का एलान बिहार के वोटरों को लुभाने के लिए ही किया गया है। कुल मिलाकर रेलमंत्री का दीपावली और छठ के मौके पर बिहार के लोगों को राहत देने का दावा मोदीजी के 15-15 लाख सबको देने के वादे जैसा ही नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Tags