Saturday, March 7, 2026
Homeताजा ख़बरअमित शाह अब बोलेंगे-"एनडीए जीती तो मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार"

अमित शाह अब बोलेंगे-“एनडीए जीती तो मुख्यमंत्री बनेंगे नीतीश कुमार”

पटना। एनडीए के मुख्यमंत्री पद का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे। महागठबंधन में तेजस्वी के नाम के एलान के बाद ये एलान मोदीजी और अमित शाह करने जा रहे हैं। दरअसल तेजस्वी यादव के महागठबंधन का चेहरा घोषित किए जाने के बाद उनके सामने कोई दूसरा विकल्प नहीं रह गया है। खबर है कि अमित शाह अब नीतीश कुमार को लेकर दिए अपने पुराने बयान को रफू करने की तैयारी कर रहे हैं। लिहाजा अगले 48 घंटे में नीतीश कुमार के नाम का एलान होने की पूरी संभावना है।

दरअसल तेजस्वी के नाम का एलान ना होने का फायादा अबतक एनडीए हर मंच पर उठाता रहा है। महागठबंधन पर तंज कसते हुए उन्हें बार बार ये कहते सुना गया है कि ये तो बिना दुल्हा की बारात है। अब यही बात महागठबंधन के लोग एनडीए को कह रहे हैं। खबर ये भी है कि नीतीश कुमार को एनडीए का चेहरा घोषित नहीं करने से जेडीयू के कार्यकर्ता बेहद खफा है। जिसका खामियाजा बीजेपी को भुगतना पड़ सकता है। हो सकता है कि जेडीयू अपने वोट बीजेपी के खाते में शिफ्ट ही ना कराए। चिराग पासवान को 29 सीट दिए जाने से जेडीयू के लोग पहले ही नाराज चल रहे हैं। मुमकिन है कि पूरे चुनाव में नीतीश और चिराग पासवान एकसाथ नजर ना आएं। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में दोनों एक ही मंच पर सतही एकता के लिए दिखाई दे सकते हैं।

बिहार के राजनीतिक पंडितों में आम धारणा है कि ये नीतीश कुमार का अंतिम चुनाव है। वो जीते या हेरे दोनों स्थिति में बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे हैं। लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि नीतीश के तरकश में ब्रह्मास्त्र अभी बाकी है। बस देखते जाइए। वो अपने बेटे को राजनीति में सेट करके जाएंगे। लेकिन कैसे? ये लाख टके का सवाल है। चुनाव नतीजे के बाद नीतीश ये काम करके ही राजनीति से संन्यास लेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Tags